राजस्थान रॉयल्स के सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूचि

राजस्थान रॉयल्स के टॉप बल्लेबाज कौन हैं? इस लेख में आपको उनके बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। अगर आप इसे ध्यान से अंत तक पढ़ेंगे, तो आपको पांच सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के नाम और उनके रिकॉर्ड के बारे में पता चलेगा। यहाँ उनके प्रदर्शन के आंकड़े भी दिए गए हैं, जिससे आप समझ सकें कि उन्होंने टीम के लिए कितना अच्छा खेल दिखाया है। तो चलिए, जानते हैं राजस्थान रॉयल्स के इन बेहतरीन बल्लेबाजों के बारे में।

राजस्थान रॉयल्स के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

यहाँ हम उन पांचो बल्लेबाज के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। तो आइये यहाँ उन बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं :

  • संजू सैमसन : राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर बल्लेबाज और कप्तान संजू सैमसन ने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और अभी भी टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने अब तक राजस्थान के लिए 146 मैच खेले हैं और 31.72 की औसत से 3934 रन बनाए हैं। उनका यह रिकॉर्ड और बेहतर होगा क्योंकि वह 2025 में भी राजस्थान रॉयल्स की टीम से खेलते नजर आएंगे।
  • अजिंक्य रहाणे : अजिंक्य रहाणे, जो अपनी क्लासिक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 106 मैच खेले और 35.60 की औसत से 3098 रन बनाए हैं। उनके नाम 2 शतक और 21 अर्धशतक भी दर्ज हैं। अब 2025 में रहाणे कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की तरफ से खेलते नजर आएंगे।
  • जोस बटलर : इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाज जोस बटलर, जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग की है, इस टीम के लिए काफी रन बनाए हैं। बटलर ने राजस्थान के लिए 3055 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 41.84 रहा है। उन्होंने अब तक कुल 106 मैच खेले हैं। लेकिन अब वह इस टीम का हिस्सा नहीं हैं।
  • शेन वॉटसन : ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने आईपीएल में कई टीमों के लिए खेला, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए उनका प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा। उन्होंने इस टीम के लिए 84 मैच खेले और 35.85 की औसत से 2474 रन बनाए। अब वह आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं।
  • यशस्वी जायसवाल : भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है, क्योंकि उन्होंने बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाई है। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। अब तक उन्होंने इस टीम के लिए 53 मैच खेले हैं और 32.14 की औसत से 1607 रन बनाए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

अभी तक आप पांचो बल्लेबाज के नाम जान चुके हैं। लेकिन इन्ही को और विस्तार से एक निचे दिए हुए टेबल द्वारा जानेंगे। जिसमे पूरी जानकारी आंकड़ों के साथ रखी गई है :

समय

खिलाड़ी

मैच

रन

सर्वश्रेष्ठ

औसत

50

100

2013-2024

संजू सैमसन

146

3934

119

31.72

25

2

2011-2019

अजिंक्य रहाणे

106

3098

105*

35.60

21

2

2018-2024

जोस बटलर

83

3055

124

41.84

18

7

2008-2015

शेन वॉटसन

84

2474

104*

35.85

14

2

2020-2024

यशस्वी जायसवाल

53

1607

124

32.14

9

2

समापन विचार

राजस्थान रॉयल्स के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन-कौन से हैं। उनकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में दी गई है। यहाँ उन पांचो के बारे में आंकड़ों के साथ बताया गया है। ऐसी और भी जानकारी के लिए आप FOMO7 (फोमो7) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं। जहा जानकारी विस्तार से दी जाती है।

सामान्य प्रश्न

जोस बटलर ने 106 मैचों में 41.84 की औसत से 3055 रन बनाए हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *