आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाना किसी के लिए भी आसान काम नहीं है। लेकिन इस काम को कई ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आसान तरीके से किया है। और कई शतक ठोक चुके हैं। यहाँ हम ऐसे पांच बल्लेबाजों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने आईपीएल के इतिहास में अभी तक सबसे ज्यादा शतक लगाया है। बिना देर किये उन पांचो बल्लेबाजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक, इन पांच बल्लेबाजों के नाम
यहाँ हम विस्तार से उन पांच बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट जानेंगे जिन्होंने आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा शतक लगाने में सफल साबित हुए हैं। इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज के साथ-साथ विदेशी धाकड़ बल्लेबाज भी शामिल हैं।
- विराट कोहली : दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आता है। उन्होंने आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा शतक लगा चुके हैं। और उनके ये सभी शतक एक टीम आरसीबी के लिए ही आए हैं। कोहली के नाम कुल 252 मैचों में शानदार 8 शतक दर्ज है। जो आईपीएल में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा है।
- जोस बटलर : इंग्लैंड के कप्तान और शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इस बल्लेबाज ने अभी तक कुल 107 मैच खेले हैं और शानदार 7 शतक लगा चुके हैं। आने वाले समय में अगर बटलर कोहली का रिकॉर्ड तोड़ देते हैं तो कोई नई बात नहीं होगी। क्योकि इस समय वो एक कदम दूर हैं।
- क्रिस गेल : टी-20 के सबसे धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल इस फॉर्मेट के सबसे माहिर खिलाड़ियों में से एक हैं। आईपीएल में उनके नाम कई रिकॉर्ड है, जो शायद ही भविष्य में कभी कोई बल्लेबाज तोड़ पाएगा। उसी में के रिकॉर्ड ये भी है कि वो सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले लिस्ट में तीसरे स्थान पर काबिज हैं। उन्होंने आईपीएल छोड़ने से पहले 142 मैचों में शानदार 6 शतक लगाए थे।
- शुबमन गिल : भारत के भविष्य और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुबमन गिल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो चुका है। उन्होंने अब तक कुल 103 मैचों में 4 शानदार शतक लगाए हैं। इसमें कोई संदेह नहीं की आने वाले समय में उनका ये रिकॉर्ड मजबूत होता चला जाएगा।
- केएल राहुल : केएल राहुल इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर काबिज हैं। राहुल के लिए भी आईपीएल अब तक बेहतरीन रहा है। लगभग हर आईपीएल में उनका बल्ला चला है और इसी का नतीजा है कि अब तक वो 132 मैचों में 4 शानदार शतक लगा चुके हैं। आने वाले समय में अभी उनके बल्ले से कई और शतक भी आ सकते हैं।
आपको बता दे कि चार शतक लगाने वाले लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के शेन वाटसन और डेविड वार्नर का नाम भी शामिल है। इन दोनों बल्लेबाजों ने भी शानदार चार-चार शतक लगाए हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक
यहाँ हम एक टेबल के माध्यम से आंकड़ों के साथ इन सभी शतक लगाने वाले बल्लेबाजों को जानेंगे।
समय | खिलाड़ी | मैच | शतक | औसत |
2008-2024 | विराट कोहली | 252 | 8 | 38.66 |
2016-2024 | जोस बटलर | 107 | 7 | 38.10 |
2009-2021 | क्रिस गेल | 142 | 6 | 39.72 |
2018-2024 | शुबमन गिल | 103 | 4 | 37.83 |
2013-2024 | केएल राहुल | 132 | 4 | 45.46 |
समापन विचार
आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक किन पांच बल्लेबाजों के नाम है। इसकी पूरी जानकारी आपको इस लिस्ट में दी गई है। अगर आपने इस लेख को पढ़ा होगा तो निश्चित तौर पर आंकड़ों के साथ आपको पूरी जानकारी इस लेख से समझ आई होगी। अगर आप ऐसी और जानकारी चाहते हैं तो उसके लिए आप FOMO7 (फोमो7) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं।
सामान्य प्रश्न
ब्रेंडन मैक्कलम ने 2008 में पहले ही मैच में 158* रन बनाकर आईपीएल का पहला शतक बनाया था।
क्रिस गेल ने 2013 में 30 गेंदों में शतक लगाकर आईपीएल का सबसे तेज शतक बनाया था।