क्रिस गेल द्वारा लगाए गए आईपीएल शतक

क्रिस गेल द्वारा आईपीएल शतक ( IPL Centuries By Chris Gayle) : आईपीएल इतिहास में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का नाम सबसे ऊपर आता है। उनकी तूफानी बल्लेबाजी के आगे कई बड़ी टीमें टिक नहीं पाई हैं। आईपीएल में गेल ने छह शानदार शतक लगाए हैं, जो टी-20 फॉर्मेट में बहुत बड़ी बात है।

गेल ने आईपीएल में पांच शतक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए बनाए और एक शतक किंग्स इलेवन पंजाब के लिए। उनके ये शतक अलग-अलग समय पर आए और हर बार उन्होंने अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इन शतकों ने आईपीएल में उनकी जगह को और भी खास बना दिया।

आज हम उनके सभी छह शतकों के बारे में विस्तार से जानेंगे, जैसे वे किस साल, किस टीम के खिलाफ और किस परिस्थिति में बने।

क्रिस गेल द्वारा आईपीएल शतक

यहाँ हम विस्तार से उन छह शतकों के बारे में जानेंगे। जो क्रिस गेल द्वारा आईपीएल में लगाया गया है। तो आइये इसे विस्तार से समझते हैं :

  • पहला शतक – क्रिस गेल का पहला आईपीएल शतक 22 अप्रैल 2011 को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ आया था। उन्होंने सिर्फ 55 गेंदों में 102 रन बनाए। उनकी इस धमाकेदार पारी में 10 चौके और 7 छक्के शामिल थे। गेल ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से मैच को पूरी तरह एकतरफा कर दिया था।
  • दूसरा शतक – 2011 के आईपीएल सीजन में क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक और शतक लगाया। उन्होंने सिर्फ 49 गेंदों में 107 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 9 छक्के शामिल थे। इस शानदार प्रदर्शन के साथ गेल एक सीजन में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
  • तीसरा शतक – 2011 के आईपीएल में दो शतक लगाने के बाद क्रिस गेल ने 17 मई 2012 को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपने आईपीएल करियर का तीसरा शतक लगाया। इस बार उन्होंने 62 गेंदों पर 3 चौके और 13 छक्के की मदद से 128 रन बनाए। गेल की यह पारी बेहद शानदार रही और उन्होंने अपनी ताकतवर बल्लेबाजी से एक बार फिर सभी को हैरान कर दिया। इस शतक ने उन्हें आईपीएल के सबसे बड़े बल्लेबाजों में शामिल कर दिया।
  • चौथा शतक – यह मैच आईपीएल इतिहास का सबसे यादगार मैच था, जब क्रिस गेल ने एक तूफान मचाया। शायद ही कोई सोच सकता था कि टी-20 फॉर्मेट में कोई बल्लेबाज नाबाद 175 रन बना सकता है, लेकिन गेल ने यह असंभव काम किया। उन्होंने सिर्फ 66 गेंदों में 175 रन बनाए, जिसमें 13 चौके और 17 छक्के शामिल थे। इस पारी ने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया और गेल को टी-20 क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज बना दिया।
  • पांचवा शतक – 6 मई 2015 को क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक और शानदार शतक लगाया, जो उनके आईपीएल करियर का पांचवा शतक था। यह किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता। गेल ने 57 गेंदों में 117 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 12 छक्के शामिल थे। उनकी यह धमाकेदार पारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह आईपीएल के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक हैं और उनकी बल्लेबाजी ने मैच का रुख पलट दिया।
  • छठवां शतक – यह शतक क्रिस गेल का पहला शतक था जब वह आरसीबी का हिस्सा नहीं थे और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल रहे थे। लेकिन उनकी फॉर्म में कोई कमी नहीं आई। उन्होंने 63 गेंदों पर नाबाद 104 रन बनाए, जिसमें सिर्फ एक चौका और 11 छक्के शामिल थे। यह उनके आईपीएल करियर का छठवां और आखिरी शतक था। इस पारी ने यह साबित किया कि गेल चाहे किसी भी टीम के लिए खेलें, उनकी बल्लेबाजी में कोई फर्क नहीं आता।

क्रिस गेल द्वारा आईपीएल शतक

अब तक आपने गेल के सभी शतकों के बारे में जान लिया होगा। यहाँ हम टेबल के माध्यम से आपको वही जानकारी और आसानी से देने वाले हैं।

रन

गेंद

चौके

छक्के

टीम

विरुद्ध

तारीख

102*

55

10

7

आरसीबी

केकेआर

22 अप्रैल 2011

107

49

10

9

आरसीबी

किंग्स इलेवन पंजाब

6 मई 2011

128*

62

7

13

आरसीबी

दिल्ली डेयरडेविल्स

17 मई 2012

175*

66

13

17

आरसीबी

पुणे वारियर्स

23 अप्रैल 2013

117

57

7

12

आरसीबी

किंग्स इलेवन पंजाब

6 मई 2015

104*

63

1

11

किंग्स इलेवन पंजाब

हैदराबाद

19 अप्रैल 2018

समापन विचार

क्रिस गेल द्वारा आईपीएल शतक ( IPL Centuries By Chris Gayle) कितने लगाए गए हैं। इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में दिया गया है। अगर आपने लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ा होगा तो पूरी जानकारी जरूर समझ आई होगी। ऐसी तमाम जानकारी के लिए आप FOMO7 (फोमो7) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं।

सामान्य प्रश्न :

क्रिस गेल ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ 49 गेंदों में 107 रन बनाए थे।

क्रिस गेल ने 2013 के आईपीएल में 708 रन बनाए थे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *