आईपीएल में एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

आईपीएल में एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन से हैं। इसकी जानकारी यहाँ हम देने वाले हैं। वैसे तो कई बल्लेबाजों ने इस टीम के लिए अपना अहम योगदान दिया है। लेकिन यहाँ हम सिर्फ पांच बल्लेबाजों के बारे में बताने वाले हैं। जिन्होंने सबसे ज्यादा रन इस टीम के लिए बनाया है। तो आइये उन पांच मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं आंकड़ों के साथ।

आईपीएल में एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

यहाँ हम उन पांचो बल्लेबाजों के बारे में विस्तार से बात करने वाले हैं। ताकि आप उनके बारे में समझ सकें। पांचो में सबसे पहला नाम भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा का ही है। तो आइये इनके बारे में समझते हैं।

  • रोहित शर्मा : हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा छक्के लगाने में बेहद माहिर माने जाते हैं। उन्होंने हर मौके पर अपनी टीम का साथ दिया और कभी निराश नहीं किया। इसी कारण मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। रोहित ने अब तक मुंबई के लिए 221 मैच खेले हैं, जिनमें 29.69 की औसत से 5731 रन बनाए हैं। यह किसी भी मुंबई के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वाधिक रन है।
  • कैरोन पोलार्ड : वेस्टइंडीज के दमदार ऑलराउंडर कैरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए काफी रन बनाए हैं। गेंदबाजी और फील्डिंग के साथ-साथ उनकी बल्लेबाजी भी शानदार रही है। रोहित के बाद वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 211 मैच खेले हैं, जिसमें 28.78 की औसत से शानदार 3915 रन बनाए हैं।
  • सूर्यकुमार यादव : टी-20 के विस्फोटक बल्लेबाज और मुंबई इंडियंस के मिडिल ऑर्डर की रीढ़ माने जाने वाले सूर्यकुमार यादव भी इस सूची में शामिल हैं। सूर्या ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से मुंबई को कई मैच जिताए हैं। उन्होंने अब तक इस टीम के लिए 98 मैच खेले हैं, जिसमें 35.26 की औसत से शानदार 3033 रन बनाए हैं।
  • अंबाती रायडू : आईपीएल को काफी समय पहले अलविदा कह चुके अंबाती रायडू ने भी मुंबई इंडियंस के लिए खूब रन बनाए हैं। मुंबई इंडियंस को छोड़ने से पहले उन्होंने इस टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। रायडू ने 136 मैचों में 24.39 की औसत से 2635 रन बनाए हैं। उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी से कई गेंदबाज खौफ खाते थे।
  • सचिन तेंदुलकर : क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर किसी भी रिकॉर्ड से दूर नहीं रह सकते, खासकर जब बात बल्लेबाजी की हो। आईपीएल को अलविदा कहने से पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए कुल 91 मैच खेले, जिसमें 32.48 की शानदार औसत से 2599 रन बनाए हैं।

आईपीएल में एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

अब तक आप समझ चुके होंगे कि मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज कौन-कौन से हैं। आइये उन्ही बल्लेबाजों के बारे में टेबल के माध्यम से आंकड़ों के साथ जानते हैं।

खिलाड़ी

मैच

रन

औसत

सर्वश्रेष्ठ

अर्धशतक

शतक

रोहित शर्मा

221

5731

29.69

109*

36

2

कैरोन पोलार्ड

211

3915

28.78

87*

18

सूर्यकुमार यादव

98

3033

35.26

103*

23

2

अंबाती रायडू

136

2635

24.39

81*

14

सचिन तेंदुलकर

91

2599

32.48

100*

14

1

समापन विचार

आईपीएल में एमआई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रोहित शर्मा है। साथ ही उनके आलावा चार और बल्लेबाजों के बारे में पूरी जानकारी आंकड़ों के साथ इस लेख में बताई गई है। अगर आप ऐसी और जानकारी चाहते हैं तो उसके लिए ज्यादा कुछ नहीं बल्कि FOMO7 (फोमो7) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे। जहा आसानी से कई जानकारी दी जाती है।

सामान्य प्रश्न

रोहित शर्मा ने अभी तक MI के लिए 221 मैच खेले हैं।

रोहित शर्मा, कैरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव, अंबाती रायडू और सचिन तेंदुलकर का नाम शामिल है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *