टेस्ट क्रिकेट ऐसा फॉर्मेट होता है जिसमे बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों का ही असली परीक्षा होता है। क्योकि पांच दिन तक चलने वाले इस फॉर्मेट में सयम बहुत ज्यादा जरूरी होता है। क्योकि इसमें बल्लेबाजों के पास पर्याप्त मौका होता है रन बनाने का। आज हम इस लेख में जानेंगे की भारत के लिए टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर किन पांच बल्लेबाजों ने बनाए हैं।
भारत के लिए टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर
यहाँ हम ऐसे पांच बल्लेबाजों के बारे में जानने वाले हैं,जिन्होंने भारत के लिए टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाया है। क्योकि टेस्ट क्रिकेट आसान नहीं माना जाता है :
- वीरेन्द्र सहवाग – भारत के वो धाकड़ बल्लेबाज थे जिनके बल्लेबाजी से अच्छे अच्छे गेंदबाज डरते थे। उन्होंने टेस्ट में कई वनडे जैसी पारी खेली है। भारत के तरफ से टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले वो बल्लेबाज हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने चेन्नई में 319 रनों की शानदार पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने मात्र 304 गेंद ही खेलें थे।
- वीरेन्द्र सहवाग – दूसरे स्थान पर भी कोई और नहीं बल्कि वीरेन्द्र सहवाग का नाम ही शामिल है। अब इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वीरेन्द्र सहवाग किस टाइप के बल्लेबाज रहें हैं। दूसरी बार उन्होंने पाकिस्तान जैसी तगड़ी गेंदबाजी पर हमला बोला था। तब उन्होंने 375 गेंदों पर 309 रन बनाए थे। सहवाग का तब से लेकर आज तक नाम है।
- करुण नायर – तीसरे स्थान पर नाम आता है करुण नायर का जिन्होंने इंग्लैंड जैसी मजबूत टीम के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 303 रन बनाए थे। भले ही इसके बाद इस शानदार बल्लेबाज को टीम इंडिया के तरफ से खेलने का मौका न मिला हो लेकिन इस खिलाड़ी ने ट्रिपल सेंचुरी लगाकर अपना नाम बनाया था।
- वीरेन्द्र सहवाग – इस लिस्ट में तीसरी बार सहवाग का नाम शामिल है। इस बल्लेबाज ने जितना प्रभावित वनडे और टी 20 में किया था उस से कई गुना ज्यादा टेस्ट क्रिकेट में किया था। तभी तो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 293 रन की पारी खेल डाली थी। ये उनका तीसरा और भारत के तरफ से चौथा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर था।
- वीवीएस लक्ष्मण – मिस्टर स्पेशलिस्ट के नाम से लोकप्रिय वीवीएस लक्ष्मण का नाम इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर है। लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 281 रन बनाए थे। उन्होंने ये कीर्तिमान किसी अन्य टीम के गेंदबाजी के सामने नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत गेंदबाजी के सामने आया था।
भारत के लिए टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर | पांच बल्लेबाज
यहाँ हम एक टेबल के माध्यम से जानेंगे कि वो भारत के पांच बल्लेबाज कौन-कौन से हैं जिन्होंने किसी एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाए हो वो भी टेस्ट क्रिकेट जैसे बड़े फॉर्मेट में :
खिलाड़ी | रन | विरुद्ध | तारीख |
वीरेन्द्र सहवाग | 319 | दक्षिण अफ्रीका | 26 मार्च 2008 |
वीरेन्द्र सहवाग | 309 | पाकिस्तान | 28 मार्च 2004 |
करुण नायर | 303* | इंग्लैंड | 16 दिसंबर 2016 |
वीरेन्द्र सहवाग | 293 | श्रीलंका | 02 दिसम्बर 2009 |
वीवीएस लक्ष्मण | 281 | ऑस्ट्रेलिया | 11 मार्च 2001 |
समापन विचार
भारत के लिए टेस्ट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर किन पांच बल्लेबाजों ने बनाया है। इसकी पूरी जानकारी आपको इस लेख में दी गई है। यहाँ आपको विस्तार से इसके बारे में बताया गया है। ताकि आसानी से आप समझ सकें। ऐसी क्रिकेट की और ढेरों जानकारी के लिए आप FOMO7 (फोमो7) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं। क्योकि यहाँ ऐसी जानकारी आसान से आसान भाषा में दी जाती है।
सामान्य प्रश्न
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, 2008 में चेन्नई टेस्ट में।
वीरेंद्र सहवाग (319, 309) और करुण नायर (303*)।