दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांच खिलाड़ी कौन हैं? इस लेख में आपको उनके आंकड़ों के साथ पूरी जानकारी मिलेगी। कुछ खिलाड़ी अब टीम का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि हर साल कई खिलाड़ी दूसरी टीमों में चले जाते हैं। आइए उन पांच बल्लेबाजों के बारे में विस्तार से जानें, जिन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई है।
दिल्ली कैपिटल्स के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
यहाँ विस्तार से आपको हम बताने वाले हैं कि दिल्ली कैपिटल्स के वो पांच खिलाड़ी कौन-कौन से हैं। जिन्होंने आईपीएल में इस टीम के लिए अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
- ऋषभ पंत : आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। वह लंबे समय तक दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहे और टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। पंत ने दिल्ली के लिए 111 मैच खेले और 35.31 की औसत से 3284 रन बनाए। इसमें एक शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं।
- डेविड वार्नर : ऑस्ट्रेलिया के दमदार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को आईपीएल 2025 में कोई खरीदार नहीं मिला, लेकिन उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है। वह ऋषभ पंत के बाद दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। वॉर्नर ने 91 मैचों में 31.36 की औसत से 2572 रन बनाए हैं और दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
- वीरेंद्र सहवाग : भारत के पूर्व ओपनर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को कौन नहीं जानता। उन्हें आईपीएल से अलविदा लिए 10 साल हो चुके हैं, लेकिन दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वालों में वह तीसरे स्थान पर हैं। सहवाग ने दिल्ली के लिए 86 मैच खेले, जिनमें 29.77 की औसत से 2382 रन बनाए हैं।
- श्रेयस अय्यर : आईपीएल 2025 में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे श्रेयस अय्यर ने दिल्ली के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं। वह दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। अय्यर ने 87 मैचों में 31.66 की औसत से 2375 रन बनाए हैं और इस दौरान उनके नाम 16 अर्धशतक भी हैं।
- शिखर धवन : गब्बर के नाम से मशहूर शिखर धवन इस लिस्ट में पांचवे स्थान पर हैं। उन्होंने अब तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए 63 मैचों में 38.98 की औसत से 2066 रन बनाए हैं।
आपको बता दे की इन पांचो बल्लेबाजों में अभी इस टीम का हिस्सा कोई नहीं है। कुछ ने आईपीएल से सन्यास ले लिया तो बाकी के किसी अन्य टीम से खेल रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
अब आपको उन्ही पांच बल्लेबाजों के बारे में विस्तार से आंकड़ों के साथ पूरी जानकारी देंगे। ताकि आप उनके रिकार्ड्स और उनकी बल्लेबाजी को और अच्छे से जान सकें :
समय | खिलाड़ी | मैच | रन | सर्वश्रेष्ठ | औसत | 50 | 100 |
2016-2024 | ऋषभ पंत | 111 | 3284 | 128* | 35.31 | 18 | 1 |
2009-2024 | डेविड वार्नर | 91 | 2572 | 109* | 31.36 | 22 | 2 |
2008-2013 | वीरेंद्र सहवाग | 86 | 2382 | 119 | 29.77 | 17 | 1 |
2015-2021 | श्रेयस अय्यर | 87 | 2375 | 96 | 31.66 | 16 | 0 |
2008-2021 | शिखर धवन | 63 | 2066 | 106* | 38.98 | 16 | 2 |
समापन विचार
दिल्ली कैपिटल्स के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन-कौन से हैं। इसकी जानकारी आपको बेहद ही आसान तरीके से इस लेख में दे दी गई है। ऐसी कई और आईपीएल की जानकारी होती है, जिसे बहुत कम बताया और समझाया जाता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं तो उसके लिए आप FOMO7 (फोमो7) के ब्लॉग्स के तरफ रुख कर सकते हैं।
सामान्य प्रश्न
श्रेयस अय्यर ने 2375 रन बनाए हैं।
शिखर धवन ने 2066 रन बनाए हैं।