आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी जीत (Biggest Win In IPL History) : आईपीएल के इतिहास में कई तरह की जीत और हार हुई हैं, लेकिन कुछ ऐसी जीतें रही हैं जो हमेशा याद रखी जाएंगी। इन जीतों ने आईपीएल के इतिहास में खास जगह बनाई है। आज हम उन जीतों के बारे में विस्तार से जानेंगे, ताकि आप भी उन्हें अच्छे से समझ सकें।
आईपीएल के हर मैच का महत्व होता है, क्योंकि करोड़ों रुपये में बिकने वाले खिलाड़ियों पर अपनी टीम को जीत दिलाने की जिम्मेदारी होती है। कई बार टीमों ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया और मैच को एकतरफा तरीके से जीत लिया। ये जीतें अक्सर यादगार बन जाती हैं और इतिहास में दर्ज हो जाती हैं।
इन बड़ी जीतों के दौरान टीमों ने शानदार खेल दिखाया, जिससे वो आईपीएल इतिहास में अपना नाम दर्ज करने में सफल रहीं। आज हम उन्हीं मैचों के बारे में चर्चा करेंगे जो आईपीएल के सबसे बड़े और यादगार मुकाबले रहे हैं।
आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी जीत
यहाँ हम जानेंगे की वो पांच सबसे बड़ी जीत कौन-कौन सी हैं। जो आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। तो आइये उन पांचो जीत के बारे में विस्तार से समझते हैं।
- मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी जीत – 6 मई 2017 को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में दिल्ली की टीम सिर्फ 66 रन पर सिमट गई। इस शानदार प्रदर्शन में करन शर्मा और हरभजन सिंह ने 3-3 विकेट लिए। मुंबई ने दिल्ली को 146 रनों से हराकर इस मैच को जीत लिया, जो आईपीएल इतिहास की एक यादगार और बड़ी जीत बन गई।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – हालांकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम एक भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं है, लेकिन रिकॉर्ड के मामले में यह टीम बहुत मजबूत है। बड़ी जीत में इस टीम का स्थान मुंबई के बाद आता है। एक मैच में आरसीबी ने गुजरात लायंस को 144 रन से हराया था। इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने शानदार शतक लगाए थे, जिससे टीम ने एक ऐतिहासिक और शानदार जीत हासिल की।
- कोलकाता नाईट राइडर्स – 18 अप्रैल 2008 को कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल इतिहास में इतनी बड़ी जीत दर्ज की कि उसे तोड़ने में दूसरी टीमों को कई साल लग गए। उस मैच में केकेआर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 140 रनों के बड़े अंतर से हराया था। केकेआर के लिए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज ब्रेंडन मैक्कुलम ने शानदार 158 रन बनाए थे, जो उस समय सबसे बड़ी पारी थी। बाद में क्रिस गेल ने इस रिकॉर्ड को तोड़ा।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 138 रनों से जीत – आरसीबी का नाम बड़ी जीत के मामले में सबसे पहले आता है। हालांकि इस टीम ने आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन कई रिकॉर्ड इसके नाम हैं। 6 मई 2015 को आरसीबी ने किंग्स इलेवन पंजाब को 138 रनों से हराया। इस मैच में क्रिस गेल की शानदार बल्लेबाजी ने आरसीबी को 227 रन बनाने में मदद की। इसके बाद आरसीबी की गेंदबाजी भी घातक रही और पंजाब की टीम केवल 88 रनों पर सिमट गई।
- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की 130 रन से जीत – 23 अप्रैल 2013 को आरसीबी और पुणे के बीच एक ऐतिहासिक मैच हुआ। इस मैच में आरसीबी ने 264 रन बनाए, जिसमें क्रिस गेल ने नाबाद 175 रन की शानदार पारी खेली। यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी पारी थी। आरसीबी ने इस मैच को एकतरफा अपने नाम किया और पुणे की टीम को आसानी से हरा दिया। यह मैच क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में हमेशा याद रहेगा।
आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी जीत
तारीख | जीत का अंतर | विजेता | विरुद्ध | टारगेट |
6 मई 2017 | 146 रन | मुंबई इंडियंस | दिल्ली डेयरडेविल्स | 213 |
14 मई 2016 | 144 रन | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | गुजरात लायंस | 249 |
18 अप्रैल 2008 | 140 रन | कोलकाता नाईट राइडर्स | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 223 |
6 मई 2015 | 138 रन | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | किंग्स इलेवन पंजाब | 227 |
23 अप्रैल 2013 | 130 रन | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | पुणे वारियर्स | 264 |
समापन विचार
वो पांच आईपीएल इतिहास में सबसे बड़ी जीत (Biggest Win In IPL History) कौन सी है। इसके बारे में सही जानकारी आपको इस लेख में बताया गया है। अगर आप आईपीएल से संबधित ऐसी और जानकारी जानना चाहते हैं तो उसके लिए आप FOMO7 (फोमो7) के ब्लॉग्स पढ़ सकते हैं। क्योकि यहाँ आपको कोई भी जानकारी आसान भाषा में विस्तार से बताया जाता है।
सामान्य प्रश्न :
मुंबई इंडियंस ने 6 मई 2017 को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ 146 रन से सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी, जो आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा जीत था।
2017 में मुंबई इंडियंस ने 213 रन का स्कोर किया था।