क्रिकेट में साझेदारियाँ हर फॉर्मेट में अहम होती हैं, खासकर आईपीएल में। यह मैच का रोमांच बढ़ाती हैं। इस लेख में हम आईपीएल की 200+ रनों की कुछ बड़ी साझेदारियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही शीर्ष 10 साझेदारियों और बल्लेबाजों के प्रदर्शन का भी उल्लेख करेंगे। आईपीएल इतिहास की साझेदारियाँ आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
आईपीएल इतिहास की साझेदारियाँ
यहाँ हम विस्तार से उन सभी 200+ वाली साझेदारियों के बारे में जानेंगे। उसके बाद आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ 10 साझेदारी पर भी नजर डालने वाले हैं। लेकिन आइये सबसे पहले 200+ वाली साझेदारियों पर नजर डालते हैं।
- विराट कोहली और एबी डिविलियर्स – 14 मई 2016 को विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आरसीबी की ओर से खेलते हुए गुजरात लायंस के खिलाफ 229 रन की साझेदारी की। इस मैच में विराट ने 109 रन और एबी डिविलियर्स ने 129 रन बनाए। यह साझेदारी आज तक का रिकॉर्ड है।
- विराट कोहली और एबी डिविलियर्स – 2016 से पहले भी विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने एक 200+ की साझेदारी की थी। 10 मई 2015 को, दोनों ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे विकेट के लिए 215* रन की शानदार साझेदारी की। इस मैच में विराट ने 82 रन और एबी डिविलियर्स ने 133 रन बनाए थे। यह साझेदारी 2016 में बने उनके खुद के रिकॉर्ड को तोड़ने से पहले का था।
- केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक – 18 मई 2022 को एक और शानदार साझेदारी हुई, जो पहले विकेट के लिए थी। इस बार भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल और दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक थे। दोनों ने केकेआर के खिलाफ बिना विकेट गंवाए 210 रन की साझेदारी की। राहुल ने 68 रन बनाए, जबकि क्विंटन डी कॉक ने शानदार 140 रन की पारी खेली। यह साझेदारी काफी रोमांचक थी और दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन बल्लेबाजी का उदाहरण पेश किया।
- शुभमन गिल और साई सुदर्शन – 10 मई 2024 को गुजरात टाइटंस के दो भारतीय बल्लेबाजों ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले विकेट के लिए 210 रन की शानदार साझेदारी की। शुभमन गिल ने 104 रन बनाए, जबकि साई सुदर्शन ने 103 रन की बेहतरीन पारी खेली। यह साझेदारी आईपीएल के सबसे सफल और खतरनाक टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हुई थी। दोनों बल्लेबाजों की बेहतरीन प्रदर्शन ने मैच को और भी रोमांचक बना दिया।
- शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट – 17 मई 2011 को दो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट ने पंजाब की ओर से खेलते हुए आरसीबी के खिलाफ शानदार 206 रन की साझेदारी की। इस मैच में एडम गिलक्रिस्ट ने 106 रन बनाए, जबकि शॉन मार्श ने 79 रन की पारी खेली। यह साझेदारी आज भी एक रिकॉर्ड के तौर पर बनी हुई है और दोनों बल्लेबाजों की शानदार बल्लेबाजी ने मैच को रोमांचक बना दिया।
- विराट कोहली और क्रिस गेल – 17 मई 2012 को विराट कोहली और क्रिस गेल ने आरसीबी के लिए बल्लेबाजी करते हुए शानदार 204 रन की साझेदारी की, जो आज भी रिकॉर्ड बना हुआ है। इस मैच में विराट ने 73 रन बनाए, जबकि क्रिस गेल ने 128 रन की शानदार पारी खेली। यह साझेदारी आईपीएल इतिहास की सबसे बेहतरीन साझेदारियों में से एक मानी जाती है और विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में सबसे ज्यादा बार आया है।
आईपीएल इतिहास की 10 सबसे बड़ी साझेदारियाँ
निचे टेबल के माध्यम से हमने उन सभी 10 सबसे बड़ी साझेदारियों के बारे में बताया है, जो आप जानना चाहते हैं :
तारीख | खिलाड़ी | रन | टीम | विरुद्ध | विकेट |
14 मई 2016 | विराट कोहली और एबी डिविलियर्स | 229 | आरसीबी | गुजरात लायंस | दूसरे |
10 मई 2015 | विराट कोहली और एबी डिविलियर्स | 215* | आरसीबी | एमआई | दूसरे |
18 मई 2022 | केएल राहुल और क्विंटन डी कॉक | 210* | एलएसजी | केकेआर | पहले |
10 मई 2024 | शुभमन गिल और साई सुदर्शन | 210 | जीटी | सीएसके | पहले |
17 मई 2011 | शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट | 206 | पंजाब | आरसीबी | दूसरे |
17 मई 2012 | विराट कोहली और क्रिस गेल | 204* | आरसीबी | दिल्ली | दूसरे |
10 मई 2012 | डेविड वार्नर और नमन ओझा | 189* | दिल्ली | डीसी | दूसरे |
31 मार्च 2019 | डेविड वार्नर और जॉनी बैरस्टो | 185 | हैदराबाद | आरसीबी | पहले |
7 अप्रैल 2017 | क्रिस लिन और गौतम गंभीर | 184* | केकेआर | गुजरात लायंस | पहले |
27 सितंबर 2020 | केएल राहुल और मयंक अग्रवाल | 183 | पंजाब | आरआर | पहले |
समापन विचार
आईपीएल इतिहास की साझेदारियाँ सबसे बड़ी कौन-कौन सी हैं। उनके बारे में विस्तार से इस लेख में बताया गया है। साथ ही ये भी बताया गया है कि किन टीमों से खेलते हुए बनाया गया है। ऐसी और भी आईपीएल की जानकारी आपको FOMO7 (फोमो7) के ब्लॉग्स के माध्यम से जानने को मिल जाएगा। क्योकि आईपीएल का हर अपडेट यहाँ दिया जाता है।
सामान्य प्रश्न
विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की 229 रन की साझेदारी, जो 14 मई 2016 को गुजरात लायंस के खिलाफ हुई थी, वो आईपीएल की सबसे बड़ी साझेदारी है।
शॉन मार्श और एडम गिलक्रिस्ट द्वारा 17 मई 2011 को आरसीबी के खिलाफ दोनों ने 206 रन की साझेदारी की थी।