वनडे में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता। लेकिन यहां हम उन पांच बल्लेबाजों के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारियां खेली हैं। इस लेख में आपको उनके रिकॉर्ड और आंकड़ों की पूरी जानकारी मिलेगी। इसलिए इसे अंत तक पढ़ें और समझें।

सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर | वनडे में

अब आपको यहाँ विस्तार से उन पांचो बल्लेबाज के बारे में हम बताने वाले हैं। जिन्होंने वनडे के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेली हैं। तो आइये उनके उन परियों के बारे में समझते हैं :

  • रोहित शर्मा : रोहित शर्मा के बारे में कौन नहीं जानता। इन्हें “हिटमैन” कहा जाता है क्योंकि ये जबरदस्त छक्के मारते हैं। 13 नवंबर 2014 को श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी पारी खेली। रोहित ने 173 गेंदों पर 264 रन बनाए, जिसमें 33 चौके और 9 छक्के थे। यह पारी वनडे क्रिकेट के इतिहास में एक रिकॉर्ड बन गई। क्योकि इससे बड़ी पारी वनडे के इतिहास में कोई दूसरा नहीं खेल पाया है।
  • मार्टिन गप्टिल : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का नाम इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। गप्टिल ने कई अहम पारियां खेली हैं, लेकिन उनका सबसे शानदार प्रदर्शन 21 मार्च 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ था। गप्टिल ने नाबाद 237 रन बनाए, जो 163 गेंदों पर थे। इस पारी में उन्होंने 24 चौके और 11 छक्के लगाए। रोहित शर्मा के बाद वो दूसरे बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे में इतनी बड़ी पारी खेली।
  • वीरेन्द्र सहवाग : भारत में वीरेन्द्र सहवाग जैसा ओपनर कोई नहीं हुआ, जो तेज शुरुआत से मैच की जीत की नींव रखता था। जब सहवाग बल्लेबाजी करते थे, तो अच्छे से अच्छे गेंदबाज भी परेशान हो जाते थे। 8 दिसंबर 2011 को वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने एक ऐतिहासिक पारी खेली। सहवाग ने केवल 149 गेंदों में 219 रन बनाए, जिसमें 25 चौके और 7 छक्के शामिल थे। यह पारी उनके आक्रामक खेल का बेहतरीन उदाहरण है।
  • क्रिस गेल : क्रिस गेल को “यूनिवर्स बॉस” इस नाम से जाना जाता है क्योंकि उन्होंने क्रिकेट जगत में कई बड़े कारनामे किए हैं। टी-20 में तहलका मचाने के बाद, वह वनडे में भी बेहतरीन रहे हैं। 24 फरवरी 2015 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 147 गेंदों पर 215 रन बनाए, जो वनडे की सबसे बड़ी पारियों में से एक है। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और 16 छक्के लगाए।
  • फखर ज़मान : बल्लेबाजी में पाकिस्तान के खिलाड़ी कम ही रिकॉर्ड बनाते हैं, लेकिन फखर ज़मान ने यह कारनामा किया। वह वनडे की सबसे बड़ी पारी खेलने वाले पांचवें बल्लेबाज हैं। 20 जुलाई 2018 को ज़िम्बाब्वे के खिलाफ फखर ने 156 गेंदों पर नाबाद 210 रन बनाए, जो एक ऐतिहासिक पारी बन गई। इस पारी में उन्होंने 24 चौके और 5 छक्के लगाए।

सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर

अब यहाँ एक टेबल के माध्यम से आपको बताएँगे ताकि आपको समझने में आसानी हो। तो आइये यहाँ टेबल से इनके बारे में समझते हैं :

तारीख

देश

खिलाड़ी

रन

गेंद

खिलाफ

चौका

छक्का

स्ट्राइक रेट

13 नवंबर 2014

भारत

रोहित शर्मा

264

173

श्रीलंका

33

9

152.60

21 मार्च 2015

न्यूजीलैंड

मार्टिन गप्टिल

237*

163

वेस्टइंडीज

24

11

145.39

08 दिसंबर 2011

भारत

वीरेन्द्र सहवाग

219

149

वेस्टइंडीज

25

7

146.97

24 फ़रवरी 2015

वेस्टइंडीज

क्रिस गेल

215

147

ज़िम्बाब्वे

10

16

146.25

20 जुलाई 2018

पाकिस्तान

फखर ज़मान

210*

156

ज़िम्बाब्वे

24

5

134.61

समापन विचार

सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर वनडे में बनाने वाले पांच बल्लेबाजों के बारे में यहाँ इस लेख में बताया गया है। अगर आप ऐसी और भी जानकारी चाहते हैं तो उसके लिए आपको FOMO7 (फोमो7) के ब्लॉग्स पढ़ने होंगे। क्योकि यहाँ आसानी से कोई भी जानकारी दी जाती है। साथ ही आंकड़ो के साथ कोई भी जानकारी रखी जाती है।

सामान्य प्रश्न :

मार्टिन गप्टिल ने 21 मार्च 2015 को वेस्टइंडीज के खिलाफ 237* रन बनाए थे।

रोहित शर्मा ने 264 रन बनाने के लिए 173 गेंदों का सामना किया था।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *